Stay technically updated and adopt a safe work culture: DRM

तकनीकी रूप से अपडेट रहें सुरक्षित कार्य संस्कृति अपनाएं: डीआरएम

-भगत की कोठी डीजल शेड के सुपरवाइजरों व जेई को मिला विशेष प्रशिक्षण

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),तकनीकी रूप से अपडेट रहें सुरक्षित कार्य संस्कृति अपनाएं: डीआरएम।
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल स्थित विकास केंद्र में शुक्रवार को आयोजित तकनीकी प्रशिक्षण सत्र में भगत की कोठी डीजल शेड के सुपरवाइजरों एवं जूनियर इंजीनियरों को आधुनिक अनुरक्षण प्रणाली, सुरक्षित कार्य पद्धति तथा नवीन तकनीकी प्रक्रियाओं से संबंधित गहन प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

वंदे भारत एक्सप्रेस से सूरत से अहमदाबाद पहुंचा जीवित हृदय

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि रेल परिसंपत्तियों के विश्वसनीय अनुरक्षण, विफलताओं की रोकथाम तथा सुरक्षित एवं समय बद्ध रेल संचालन में सुपरवाइजरों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे कार्यस्थल पर सदैव सजग एवं सतर्क रहें,तकनीकी ज्ञान को निरंतर अद्यतन करते रहें तथा नवीन तकनीकों और रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य प्रणाली अपनाएं।

डीआरएम ने प्रशिक्षण के दौरान सुपरवाइजरों से सीधा संवाद कर उनके कार्यक्षेत्र में आने वाली तकनीकी एवं परिचालन संबंधी चुनौतियों की जानकारी ली। उन्होंने अनुरक्षण कार्यों में गुणवत्ता नियंत्रण, मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन,संसाधनों के प्रभावी उपयोग तथा सुरक्षा मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करने पर विशेष बल दिया।

रेलवे की 184 अनधिकृत वेंडरों पर कार्रवाई 1.18 लाख रुपए से अधिक जुर्माना वसूला

उन्होंने कहा कि नियमित तकनीकी प्रशिक्षण से कर्मचारियों की दक्षता बढ़ती है,निर्णय क्षमता मजबूत होती है और रेल परिचालन की सुरक्षा एवं विश्वसनीयता में निरंतर सुधार सुनिश्चित होता है। अंत में क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिषेक गांधी भी उपस्थित थे।