तीन बाइक चोरी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शहर में वाहन चोरों ने अलग-अलग स्थानों से तीन गाडिय़ां चुराई। इस बारे में संबंधित थानों में रिपोर्ट दी गई। सरदारपुरा पुलिस ने बताया कि बनाड़ के खोखरिया निवासी महेन्द्र चौधरी पुत्र रूपाराम चौधरी ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह 12 मार्च की दोपहर के समय वह बिग बाजार क्षेत्र में आया था,जहां बाहर खड़ी की उसकी बाइक को अज्ञात वाहन चोर चुराकर ले गया।
इसी तरह सरदारपुरा थाने में ही दी रिपोर्ट में खांडा फलसा छीपों का मौहल्ला निवासी मो.अकबर पुत्र मो.इकबाल ने पुलिस को बताया कि 12 मार्च की दोपहर के समय वह महात्मा गांधी अस्पताल आया था जहां पर ईमरजेंसी गेट के बाहर से उसकी बाइक चोरी हो गई। इधर नैणची बाग सूरसागर निवासी अभिषेक पुत्र मनोहर सिंह माली ने पुलिस को बताया कि घर के बाहर खड़ी की उसकी बाइक कोई चुरा ले गया।
गीता धाम संस्थान में गबन : कार्मिक पर 7.12 लाख की धोखाधड़ी का आरोप
अवैध शराब बरामद
एयरपोर्ट थाने के एएसआई ज्ञानपाल ने उचियारड़ा से महादेव होटल की तरफ जाने पर जोजरी नदी के सामने सडक़ के किनारे एक रिसोर्ट में अवैध रूप से देशी शराब और बीयर जब्त कर आरोपी खेड़ापा के हरढाणी निवासी राजेन्द्र को पकड़ा। इसी तरह एसआई पूर्णसिंह ने शिकारगढ़ स्थित एक रेस्टोरेंट में अवैध रूप से शराब और बीयर जब्त कर आरोपी खिलेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया।
