हथियार,अवैध शराब और खाईवाल पकड़े
माइनर एक्ट में पुलिस का अभियान
जोधपुर,हथियार,अवैध शराब और खाईवाल पकड़े।कमिश्ररेट पुलिस ने गुरुवार को माइनर एक्ट में कार्रवाई करते हुए हथियार,अवैध शराब बरामद किए जाने के साथ जुआरियों को पकड़ा है।
रातानाडा थाने के हैड कांस्टेबल सुभाष सिंह ने सेनापति भवन के पास धारदार हथियार लेकर घूम रहे रातानाडा इस्ट पटेल नगर गणेशपुरा निवासी कैलाश प्रजापत को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया।
मंडोर थाने के एसआई मांगीलाल ने मंडोर चौराहा के पास लखन पुत्र कानाराम ओड,एएसआई ओम प्रकाश ने गोकुल की प्याऊ के पास अवैध रूप से शराब बेच रहे महावीर नट को गिरफ्तार कर बेचने को रखी अवैध शराब जब्त की।
महामंदिर थाने के एएसआई सुरेशचन्द ने फूलेराव रेलवे क्रॉसिंग के पास गुब्बाखाई कर रहे शोयब, थाने के एएसआई बाबूलाल ने महामंदिर फाटक के पास गुब्बाखाई कर रहे युनुस,एएसआई भंवराराम ने रसाला रोड पुल के नीचे बालाजी मंदिर के पास गुब्बाखाई कर वीरेन्द्र को पकड़ा।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

