Doordrishti News Logo

बाइक सवार बदमाश युवक का मोबाइल लूट ले गया

जोधपुर,बाइक सवार बदमाश युवक का मोबाइल लूट ले गया। शहर के रेलवेे स्टेशन रोड मोबाइल पर बात कर रहे एक युवक का बदमाश मोबाइल लूट कर ले गया। इस बारे में सरदारपुरा थाने में मामला दर्ज कराया गया है। मूलत:पुणे हाल कुड़ी भगतासनी सेक्टर 1 स्थित सिद्धि विनायक सोसायटी निवासी महजर शबीर पुत्र शबीर शेख ने रिपोर्ट दी कि वह शनिवार की रात दस बजे रेलवे स्टेशन रोड से निकल रहा था।

यह भी पढ़ें – नाकाबंदी में पकड़ी संदिग्ध कार में मिले आठ लाख रुपए

वह मोबाइल पर किसी परिचित से बात कर रहा था। तब पीछे से एक बाइक पर सवार होकर आए बदमाश ने झपट्टा मारकर उसका मोबाइल लूट कर ले गया। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से मोबाइल लुटेरे का पता लगाया जा रहा है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: