उचियारड़ा संविधान बचाओ अभियान के पाली समन्वयक नियुक्त

-राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी किया नियुक्त

जोधपुर(डीडीन्यूज),उचियारड़ा संविधान बचाओ अभियान के पाली समन्वयक नियुक्त। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संविधान बचाओ अभियान में जोधपुर लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे व राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव करणसिंह उचियारड़ा को पाली जिले का समन्वयक नियुक्त किया है।

28 अप्रैल को जयपुर स्थित रामलीला मैदान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में होने वाली संविधान बचाओ रैली को सफल बनाने बनाने के लिए प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह गोटासरा ने उचियारड़ा को अहम जिम्मेवारी सौपी है।

पहले प्लॉट पर लगाया वर्कशॉप और अब हड़पने का प्रयास,वृद्धा ने कराया केस दर्ज

करणसिंह उचियारड़ा ने संविधान बचाओ अभियान के पाली जिले के समन्वयक नियुक्त करने पर शीर्ष नेतृत्व व राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी का आभार जताया है। उन्होंने कहा पार्टी की ज़िम्मेदारी को निष्ठा से पार्टी के लिए समर्पित भाव से रैली को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत किया जाएगा।

अपने संस्थान का विज्ञापन व बधाई संदेश बहुत ही कम लागत में यहां देकर प्रचार- प्रसार करके व्यापार को बढ़ा सकते हैं। विज्ञापन के लिए मोबाइल नंबर –9414135588 पर संपर्क कीजिए।