Doordrishti News Logo

वर्कशॉप में काम करते घायल हुए युवक की मौत

जोधपुर,वर्कशाप में काम करते समय 12 दिन पूर्व हादसे में घायल हुए एक युवक की अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। घर की चबूतरी से गिरकर घायल अधेड़ ने भी दम तोड़ दिया। प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि सुखराम नगर सूरसागर निवासी कुलदीप सिंह पुत्र अभय सिंह माली ने रिपोर्ट दी।

ये भी पढ़ें- गवाही दिए जाने की बात को लेकर युवक पर कातिलाना हमला

इसमें पुलिस को बताया कि गत माह 23 अक्टूबर की शाम के समय उसका भाई रविंद्र सिंह सांखला इंजीनियरिंग वर्कशॉप में लिफ्ट पर काम कर रहा था। उसके भाई रविन्द्र सिंह को गाड़ी चालक ने अचानक स्टार्ट करके आगे चला दिया जिससे लिफ्ट पर काम कर रहे उसका भाई नीचे गिरकर घायल हो गया जिसको इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उसने दौराने इलाज के बीच दम तोड़ दिया।

पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ लापहरवाही से गाड़ी चलाने का मुकदमा दर्ज कर पोस्टमार्टम कराया।
इसी प्रकार खेड़ापा पुलिस के अनुसार लवेराकलां निवासी बाबूराम पुत्र अचलाराम मेघवाल ने पुलिस को बताया कि गत माह 7 अक्टूबर को उसके पिता अचलाराम पुत्र अणदाराम मेघवाल घर पर बनी चबूतरी से गिरकर घायल हो गये थे। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर उनकी मौत हो गई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: