Doordrishti News Logo

बाइक फिसलने से घायल युवक की मौत

जोधपुर [दूरदृष्टीन्यूज़],बाइक फिसलने से घायल युवक की मौत। बाइक स्लिप होने से घायल हुए एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस संबंध में डांगियावास पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया गया है। थाने में दी रिपोर्ट में पाली जिले के नाणा थानान्तर्गत लक्ष्मणपुरा जोडफली निवासी दिनेश पुत्र नाथाराम गरासिया ने पुलिस को बताया कि गत 19 फरवरी को पालासनी गांव में उसके भाई शैताराम उर्फ चैन कुमार पुत्र नाथाराम की बाइक स्लिप हो गई थी। हादसे में उसके सिर पर गंभीर रूप से चोट लगी। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां अब उसकी मौत हो गई है।