Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के सूरसागर स्थित रामबावड़ी चांदपोल क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने सोमवार की सुबह अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई की और शव का पोस्टमाार्टम करवाया। इस बारे में मृतक के मामा की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई। आत्महत्या की वजह पता नहीं चली है। सूरसागर पुलिस ने बताया कि चांदपोल रामबावड़ी निवासी 23 साल के विजय सैन पुत्र सत्यनारायण सैन ने सोमवार की सुबह अपने घर में फंदा लगा लिया। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि घरवालों ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है। उसके मामा हरिश सैन की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई है।

Related posts: