Doordrishti News Logo

पानी के कुंड में गिरने से युवक की मौत

जोधपुर, शहर के चांदपोल के बाहर सोमवार की रात को बाबानाडी स्थित मठ के पास में बने एक कुंड के पानी में पैर फिसलने से गिरे युवक की मौत हो गई। घटना के संबंध में प्रतापनगर सदर पुलिस ने कार्रवाई की और शव परिजन को सौंपा। इस बारे में मर्ग दर्ज किया गया। घटना का पता सुबह लगा।

प्रतापनगर सदर पुलिस ने बताया कि चांदपोल के बाहर बाबानाडी मठ के पास में रहने वाले रावतराम पुत्र कृपाराम ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका भाई जगदीश रात के समय में पास में आए कुंड के पानी में पैर फिसलने से गिर गया। इसका पता लगने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। मगर वहां डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन के सौंप दिया गया है। अग्रिम जांच की जा रही है। फिलहाल मर्ग की कार्रवाई की गई है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: