Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के नट बस्ती बीजेएस क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग पर पटरियां पार करते ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। इस बारे में महामंदिर पुलिस की तरफ से कार्रवाई की गई।
महामंदिर पुलिस ने बताया कि मथानिया स्थित मालूंगा निवासी इकबाल पुत्र हबास ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका 45 साल का पप्पूराम नट बस्ती बीजेएस क्षेत्र में रहता था। वह दस जून को रेल पटरियां पार कर रहा था। तब अचानक से रेल की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसकी अस्पताल में मौत हो गई। महामंदिर पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया।

>>>मोबाइल कंपनी डिस्ट्रीब्यूटर से लाखों का माल लेकर चंपत होने वाला दुकानदार गिरफ्तार

Related posts: