Doordrishti News Logo

गल्ले से 45 हजार रुपए चुरा कर ले जाने वाला युवक गिरफ्तार

जोधपुर,शहर के सिवांची गेट स्थित मावा भंडार गोदाम की दुकान से दिनदहाड़े गल्ले से 45 हजार रूपए चुराकर ले जाने वाले युवक को खांडाफलसा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर कुछ रुपए बरामद किए है।

ये भी पढ़ें- बालदिवस पर हुए विभिन्न आयोजन

खांडाफलसा पुलिस ने बताया कि नांदड़ा बनाड़ निवासी विजय सिंह पुत्र हिम्मत सिंह की तरफ से 9 नवंबर को रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी मावा भंडार नाम से दुकान गोदाम मोची मार्केट में है। 9 नवंबर को शाम को अज्ञात युवक दुकान में आया और इत्मीनान से दुकान के गल्ले का ताला तोडक़र उसमें रखे 45 हजार रुपए चुराकर ले गया। पुलिस ने बताया कि प्रकरण दर्ज कर संदिग्ध की तलाश कर आरोपी बासनी हड्डी मिल निवासी विजय उर्फ छोटू पुत्र तुलसीराम वाल्मिकी को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना के सीसीटीवी फुटेज काफी वायरल हुए थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: