Doordrishti News Logo

गुलाब सागर में चौथे दिन मिला युवक का शव

जोधपुर, शहर के रातानाडा स्थित पुलिस लाइन के सामने नमकीन मिठाई कारोबारी के पुत्र का शव आज चौथे दिन गुलाब सागर में मिला। स्थानीय गोताखोर, सिविल डिफेंस एवं एसडीआरएफ जवान लगातार चार दिनों से गुलाब सागर में उसकी तलाश कर रहे थे। आखिरकार रविवार को युवक का शव मिल गया। रातानाडा थाने में इस बारे में गुमशुदगी दर्ज की गई थी। रविवार को मर्ग की कार्रवाई के उपरांत शव परिजन को सुपुर्द कर दिया गया।

सदर कोतवाली थानाधिकारी हरीशचंद्र सोलंकी ने बताया कि रातानाडा पुलिस लाइन के सामने रहने वाले 22 साल के मुकेश प्रजापत पुत्र सोहनलाल चार दिन पहले गुलाब सागर की तरफ आया था। तब किसी रिजका वाले ने सूचना दी कि एक युवक गुलाब सागर में कूदा है और आवाज आई है। इस पर पुलिस के साथ गोताखोरों को तलाश में लगाया गया। इस बीच परिजन ने रातानाडा थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

रातानाडा पुलिस ने बताया कि रविवार को एसडीआर एफ की टीम पानी में तलाश कर रही थी। तब उसका शव पानी की गहराई में मिला। वह खुद भी तैराक था। बताया गया कि उसका हाल के दिनों मेंं मुकलावा होने वाला था। शादी पहले ही हो रखी थी। वह वक्त घटना चार दिन पहले सुबह मेड़ती गेट के बाहर उसकी नमकीन मिठाई की दुकान पर आया था। साफ सफाई के बाद वह गुलाब सागर पहुंचा था, जहां पर उसने अपनी बाइक को खड़ा किया था। अब रातानाडा पुलिस ने परिजन की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

हिंदुत्व की उदार दृष्टि और मुस्लिम समाज: न्यूयॉर्क से निकला संदेश

September 10, 2026

क्षत्रिय सरगरा महासंगठन लूणी पट्टा की नई कार्यकारिणी गठित

September 10, 2026

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026