Doordrishti News Logo

जोधपुर, जिले के बाप कस्बा क्षेत्र में टेकरा गांव के रहने वाले एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कार्रवाई के उपरांत शव परिजन को सौंपा।
बाप थाना पुलिस ने बताया कि टेकरा निवासी नखत सिंह पुत्र खुशाल सिंह ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके भतीजे देवी सिंह पुत्र शिवनाथ सिंह ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या का कारण आरंभिक तौर पर सामने नहीं आया है। मगर माना जा रहा है कि वह मानसिक रूप से परेशान रहा होगा। घटना में मर्ग की कार्रवाई की गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सौंप दिया गया।

ये भी पढ़े :- कीटनाशक के असर से दो की मौत