Doordrishti News Logo

युवक ने फंदा लगाकर दी जान

जोधपुर, शहर के सरस्वती नगर सी सेक्टर में किराए पर रहने वाले एक युवक ने अपने कमरे पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है। उसके भाई की तरफ से भगत की कोठी पुलिस ने मर्ग दर्ज किया है। शव को कार्रवाई के बाद परिजन को सुपुर्द कर दिया गया।

भगत की कोठी पुलिस ने बताया कि मूलत: बाड़मेर के रामसर हाल सरस्वती नगर सेक्टर सी में किराए पर रहने वाले 20 साल के प्रकाश गिरी पुत्र रामगिरी ने रात को अपने कमरे पर फंदा लगा लिया। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंंची और शव को अस्पताल की मोर्चरी पर भिजवाया। उसके बड़े भाई शिवगिरी की तरफ से पुलिस ने मर्ग दर्ज किया।
पुलिस ने बताया कि आत्महत्या का कारण आरंभिक तौर पर पता नहीं चला है। वह यहां पर पढ़ाई करता था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026