घर बैठे कर सकते हैं वाहन कर जमा
वाहनों का बकाया कर जमा कराने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025
जोधपुर(डीडीन्यूज),घर बैठे कर सकते हैं वाहन कर जमा।परिवहन विभाग का वित्तीय वर्ष 2024- 2025 में वाहनों का बकाया कर जमा कराने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 है। किसी भी वाहन मालिक को परिवहन विभाग के कार्यालय के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है। वाहन का कर, वाहन मालिक द्वारा स्वयं अपने स्तर पर ऑनलाईन जमा करवाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें – मसूरिया मार्केट दुकान में चोरी,दो नकबजन गिरफ्तार
प्रादेशिक परिहवन अधिकारी जोधपुर ने बताया कि 1 अप्रैल 2025 से वाहन के बकाया कर पर 3 प्रतिशत की दर से पेनल्टी भी ली जाएगी तथा समय पर कर जमा नही करवाने पर वाहन को सीज करने की कार्यवाही की जायेगी तथा 1 मई 2025 से 9 प्रतिशत पेनल्टी ली जाएगी। इससे बचने के लिए 31 मार्च 2025 से पूर्व ही टैक्स जमा करायें।
ये होगी प्रक्रिया कर जमा कराने की
ऑनलाईन टेक्स जमा करने के लिये https://parivahan.gov.in/parivahan/ वेबसाईट पर जाकर निम्नानुसार विकल्प का चयन कर वाहन कर का भुगतान करें।
घंटी के निशान पर क्लिक कीजिए हर खबर का नोटिफिकेशन तुरंत आपके मोबाइल पर मिलने लगेगा
Related posts:

स्वदेशी जागरण मंच का प्रशिक्षण 25 से 27 नवंबर को

कार्तिक पूर्णिमा पर सजेगा विशेष दीवान

हाईवे पर ट्रेलर में लगी आग केबिन जलकर खाक

30.20 लाख का फ्रॉड आरोपी खुद पत्नी के स्थान पर बना नॉमिनी

50 लाख की लूट में हाथ लगे महत्वपूर्ण सुराग

पेट्रोल पंप की महिला कर्मी ने मालिक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

युवती पांच दिन से लापता

तीन श्रद्धालुओं की मौत 12 से ज्यादा लोग घायल

