Doordrishti News Logo

यादव समाज ने किया शहर विधायक का सम्मान

जोधपुर,यादव समाज ने किया शहर विधायक का सम्मान। शहर विधायक मनीषा पंवार के द्वारा विधायक कोष से बासनी स्थित अहीर मोक्ष धाम में किए गए विकास कार्यों के लिए यादव समाज जोधपुर द्वारा विधायक का आभार व्यक्त करते हुए सम्मान किया गया। क्षेत्रीय पार्षद प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह गुर्जर,महेन्द्र परिहार तथा भवानी सिंह राठौड़ का भी सम्मान किया गया। यादव समाज अध्यक्ष शैलेश यादव,लीना यादव,सुमन यादव, भगवती यादव,तरुणा यादव,अजय शंकर यादव,चेतन यादव,संतोष यादव,दरिया सिंह,संदीप यादव, तिलकधारी यादव,राधेश्याम यादव सहित विभिन्न लोगों ने सामूहिक रूप से साफा,माला और पीतवस्त्र पहनाकर विधायक का आभार व्यक्त करते हुए सम्मान किया। विधायक कोष से 12 लाख रुपए खर्च करके एक हॉल बनाने पर समाज अध्यक्ष शैलेश यादव ने समाज की ओर से विधायक का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया तथा आश्वासन दिया कि समाज उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

यह भी पढ़ें – सुझाव आपका-संकल्प हमारा में 2200 सुझाव मिले

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में विधायक पंवार ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा स्वर्ग आश्रम विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पुरानी पेंशन,उज्ज्वला योजना के तहत 500 रुपए में गैस सिलेंडर,चिरंजीवी योजना सहित विभिन्न प्रकार की योजनाएं चला कर सरकार ने आम आदमी के जेब का विशेष ध्यान रखते हुए गरीबी से लड़ने की शक्ति प्रदान की है और आगे भी इस प्रकार की योजनाएं चलती रहेगी। विकास को त्वरित गति प्रदान करने के लिए राज्य में 22 नए जिले बनाए गए हैं। विकास के कार्य इसी प्रकार अनवरत जारी रहेंगे। आपका सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा तो राज्य तरक्की की ऊंचाई छुएगा। कार्यक्रम का समन्वय और संचालनकर्ता जगदीश यादव ने कहा कि समाज के ज्यादातर लोग सरकारी सेवा से जुड़े हुए हैं या उनके पूर्वज सरकारी सेवा से जुड़े रहे हैं इसलिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करके मुख्यमंत्री ने पुनीत कार्य किया है। समाज उनका तहे दिल से धन्यवाद ज्ञापित करता है। इस अवसर पर रंजना यादव,सुमन यादव,डॉ शैलेश यादव,जगदीश यादव,डॉ अजय शंकर यादव,राजेश यादव,सुरेश कुमार यादव,हरदत्त यादव,आनंद यादव, सुरेंद्र सिंह यादव,चेतन यादव,संतोष यादव,नगीना यादव,अशोक कुमार यादव,भगवती यादव,तिलक धारी यादव,सुरेश चन्द्र यादव,मनिषा यादव, भगवती प्रसाद यादव,बलराम सिंह सूरज यादव,लीना यादव,सुमन यादव, तरुणा यादव,ओम प्रकाश यादव, दरिया सिंह यादव,संदीप अजय सिंह यादव,अमर सिंह,रवि यादव, रामावतार,अजय शंकर यादव, घनश्याम यादव,सुमेर सिंह यादव, मोहन सिंह,शेर सिंह,राहुल यादव, महेंद्र यादव,ओमप्रकाश यादव आदि उपस्थित थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: