जैसलमेर की 16 ग्राम पंचायतों में खुलेंगे उप स्वास्थ्य केन्द्र

  • मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी
  • स्वास्थ्य ढांचा होगा मजबूत
  • विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्र होंगे क्रमोन्नत

जयपुर,जैसलमेर की 16 ग्राम पंचायतों में खुलेंगे उप स्वास्थ्य केन्द्र। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में कई अहम निर्णय लिए हैं। उन्होंने प्रदेश में नवीन स्वास्थ्य केन्द्रों के संचालन सहित विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों को क्रमोन्नत करने की मंजूरी दी है। जैसलमेर की 14 ग्राम पंचायतों में नए उप स्वास्थ्य केन्द्र खुलेंगे।जैसलमेर की पंचायत समिति सम के 12 ग्राम पंचायत मुख्यालयों तथा पंचायत समिति जैसलमेर के 2 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर नवीन उप स्वास्थ्य केन्द्र खोले जाएंगे। इनमें पंचायत समिति सम के बीदा,मोढ़ा, हरनाऊ,छतागढ,सगरों की बस्ती, कोहरा,छोड,दबडी,फुलिया,सलखा, हटाटर व राधवा ग्राम पंचायत मुख्यालय तथा पंचायत समिति जैसलमेर के रिदवा एवं सोढाकोर ग्राम पंचायत मुख्यालय शामिल हैं।

यह भी पढ़ें – पीपा क्षत्रिय युवक-युवती परिचय सम्मेलन में झलका उत्साह

मण्डफिया में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार
चित्तौड़गढ़ की पंचायत समिति भदेसर के उप जिला अस्पताल,मण्डफिया में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के लिए शैय्याओं में वृद्धि होगी। यहां शैय्याओं की संख्या 30 से बढ़ाकर 100 की जाएगी। उल्लेखनीय है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र,मण्डफिया को उप जिला अस्पताल में क्रमोन्नत करने की स्वीकृतियां भी जारी की जा चुकी हैं।

यह भी पढ़ें – सुझाव आपका-संकल्प हमारा में 2200 सुझाव मिले

जोधपुर व उदयपुर के विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्र होंगे क्रमोन्नत
उदयपुर की मावली पंचायत समिति के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र घासा व इंटाली,पंचायत समिति फलासिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पानरवा को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत किया जाएगा। जोधपुर की पीपाड शहर पंचायत समिति के उप स्वास्थ्य केन्द्र बुचकला को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत किया जाएगा। साथ ही, उदयपुर की जयसमंद पंचायत समिति के उप स्वास्थ्य केन्द्र सेमाल तथा सलूम्बर पंचायत समिति के उप स्वास्थ्य केन्द्र खरका को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में क्रमोन्नत कर प्रत्येक में 9 नवीन पदों का सृजन किया जाएगा।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews