पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि

पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि

जोधपुर, भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की 54वीं पुण्यतिथि प्रताप नगर स्थित पण्डित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में उन्हें शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी की अगुवानी में पुष्पांजलि दी गई। भाजपा के जिला पदाधिकारी, मण्डल, मोर्चा, जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा पुष्पाजंलि अर्पित की गई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने उनके जीवन से जुड़े संस्मरण साझा किये।

पुष्पाजंलि के दौरान जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि पण्डित जी के विचार ‘एकात्म मानववाद’ पर सभी कार्यकर्ताओं को चलना चाहिये। उनके ‘एकात्म मानववाद’ देशभक्ति से ओतप्रोत एवं समर्पण है। दीनदयाल के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा और समाज सेवा में समर्पित रहना चाहिये। उन्होंने विस्तारक योजना पर भी प्रकाश डाला और कहा कि अपना समय निकालकर पार्टी की रीति-नीति और राज्य व केन्द्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर तक प्रत्येक घर पर पहुंचाने का और प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का पुनित कार्य करें।

प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्नचंद मेहता ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित किया। उन्होंने घर परिवार त्याग कर राष्ट्र को अपना देवता माना और उसी देवस्वरूप में राष्ट्र की अर्चना और अराधना की। पण्डितजी ने सम्पूर्ण भारतवर्ष का प्रवास कर भारतीय जनसंघ रीति-नीति को मजबूत करने और सम्पूर्ण देश में निष्ठावान कार्यकर्ताओं की एक ऐसी टोली खड़ी की जिससे जनसंघ की विचारधारा तेजी से मजबूत होने लगी और इसी का परिणाम था कि आज हम भारतीय जनता पार्टी के रूप में एक विशाल वृटवक्ष की तरह खड़े हैं।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्नचंद मेहता, उप महापौर किशन लड्डा, भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डा. संगीता सोलंकी,पशुपालक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक जगदीश देवासी,पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम डागा, जिला उपाध्यक्ष नरेश सुराणा,सुभाष गहलोत, भंवरलाल दैया, जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल,डा. करणी सिंह खींची, महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री इन्द्रा राजपुरोहित, नगर निगम प्रतिपक्ष नेता लक्ष्मीनारायण सोलंकी, अतुल भंसाली, मण्डल अध्यक्ष भेरूदास वैष्णव, मनीष परिहार, सुनील भाटी, श्यामसुन्दर गौड़, सुरेश मेघवाल, कमलेश गोयल, गौरव जैन, पूजा राठी, रामस्वरूप प्रजापत, दलपत वैष्णव, पुरुषोत्तम आचार्य, लीलाधर मेघवाल, जगदीश परिहार, संदीप हर्ष, आनंद गौड़, प्रेम हल्दानिया, विठलेश व्यास, दीपक सैन, वेदप्रकाश राजोरिया सहित कई कार्यकर्ता मौजुद थे,सभी ने पुष्पाजंलि अर्पित की।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Similar Posts