विश्व वन्य जीव दिवस मनाया
जोधपुर, सहस्र के रातानाडा स्थित ऐस इंटरनेशनल स्कूल में विश्व वन्य जीव दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय निदेशक डॉ.ज्योत्स्ना सिंह शेखावत व डॉ.अभिमन्य सिंह शेखावत ने विद्यार्थियों को वन्य जीवों के संरक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वन्य जीव हमारे लिए बहुत उपयोगी होते हैं। पर्यावरण को संतुलित करने के लिए वन्य जीवों का संरक्षण आवश्यक है। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को प्रकृति से जुड़ने का संदेश भी दिया और विद्यार्थियों को वन्य जीवों के प्रति सहानुभूति और उनका संरक्षण करने का संकल्प दिलाया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के वन्य जीवों का भेष बनाकर वन्यजीवों के प्रति प्रेम प्रदर्शित किया। प्री प्राइमरी की अध्यापिकाओं ने बच्चों के लिए कक्षा तथा गार्डन एरिया को जंगल तथा वन्यजीवों की तरह आकर्षण तरीके से सजाया तथा बच्चों को वन्यजीवों का अनुभव कराने के लिए खरगोश, बकरी, कुत्ते कई जानवरों को गार्डन एरिया में लाया गया। केजी नर्सरी तथा प्रेप कक्षा के विद्यार्थियों ने वन्यजीवों की वेशभूषा पहनकर वन्यजीवों की तरह संवाद बोले तथा डांस किया और पूर्ण हाव भाव के साथ कविताएँ सुनाई। अंत में प्राचार्य मंजू भाटी ने सभी विद्यार्थियों को उनके द्वारा किए कार्यक्रम के लिए प्रोत्साहित किया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
