विश्व विख्यात फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खुली

  • 48 पर्यटकों का पहला जत्था रवाना
  • 500 से अधिक प्रजाति के पुष्प हैं यहां
  • देशी पर्यटकों के लिए 200 रुपये व विदेशी पर्यटकों के लिए 800 रुपये शुल्क
  • घाटी में रात को नही रुक सकते,कैंप में लौटना होता है
  • हर पखवाड़े रंग बदलती है घाटी
  • धरती में यदि स्वर्ग कहीं है तो वह यहीं है

देहरादून,विश्व विख्यात फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खुली। उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी आज जून की पहली तारीख को पर्यटकों के लिए खोल दी गई है। घांघरिया बेस कैंप से 48 पर्यटकों के पहले दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

पूरी कहानी यहां पढ़िए- पेपर लीक के मास्टर माइंड को जोधपुर पुलिस ने दबोचा

प्राप्त जानकारी के अनुसार चमोली जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी 87 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैली हुई है। फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है और नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व के दो मुख्य क्षेत्रों (दूसरा नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान) में से एक है। फूलों की घाटी को इस सीजन के लिए शनिवार को खोल दिया है। घांघरिया बेस कैंप से पर्यटक को फूलों की घाटी में घूम कर वापस आना अनिवार्य है,यहां रात्रि में नही रुक सकते। घांघरिया कैंप में पर्यटकों के रुकने की व्यवस्था है। वैली ऑफ फ्लावर ट्रैकिंग के लिए देशी पर्यटकों का 200 रुपये तथा विदेशी पर्यटकों के लिए 800 रुपये शुल्क है। घांघरिया कैंप से टूरिस्ट गाइड की सुविधा भी उपलब्ध है। फूलों की घाटी 31 अक्टूबर तक पर्यटकों के लिए खुली रहेगी।

इसे भी पढ़िए- बीकानेर सीएमएचओ व श्रीडूंगरगढ़ बीसीएमओ एपीओ

उत्तराखंड की यह फूलों की घाटी पूरी दुनियां में अपने फूलों के लिए विख्यात तो है ही,साथ ही रोचक तथ्य यहां का यह है कि प्रत्येक 15 दिन में यह घाटी अपना रंग बदलने के लिए भी मशहूर है। इस घाटी में विभिन्न तरह के 500से अधिक किस्म के फूल हैं जो प्रकृति का लाजवाब तोहफा हैं। यहां के फूलों की कुछ प्रजाति सिर्फ यहीं हैं जो और कहीं नहीं मिलेंगी। यहां फूलों की दुर्लभ हिमालयी वनस्पतियां समृद्ध और जैव विविधता का अनुपम खजाना है। जून से अक्टूबर माह के मध्य पर्यटन सीजन में भारी तादात में देशी विदेशी से पर्यटक फूलों की घाटी का दर्शन करने आते हैं।

यह भी पढ़ें- ज्वैलरी शॉप से दस लाख का निहारिया चुराकर ले जाने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

फूलों की घाटी जाने के लिए चमोली जिले का अन्तिम बस अड्डा गोविन्दघाट 275 किमी दूर है। जोशीमठ से गोविन्दघाट की दूरी 19 किलोमीटर है। यहाँ से कैंप स्थल 13 किलोमीटर की दूरी पर है जहाँ से पर्यटक 3 किमी लम्बी व आधा किमी चौड़ी फूलों की घाटी में घूम सकते हैं। यदि आप भी इन गर्मियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो एक बार प्रकृति के इस नायाब तोहफे की सैर अवश्य कीजिए,यहां जाकर आपको लगेगा की धरती में यदि स्वर्ग कही है तो वह यहीं है।