Doordrishti News Logo

बजट योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का काम करें कार्यकर्ता- विधायक जोशी

भाजपा मसूरिया मण्डल कार्यसमिति बैठक सम्पन्न

जोधपुर,बजट योजनाओं कोआमजन तक पहुंचाने का काम करें कार्यकर्ता- देवेन्द्र जोशी। सूरसागर विधानसभा क्षेत्र के मसूरिया मण्डल की कार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के निर्देशानुसार मंशापूर्ण महादेव मन्दिर कॉक्स कुटीर में मण्डल अध्यक्ष श्यामसुन्दर गौड़ के नेतृत्व में आयोजित की गई।

यह भी पढ़ें – केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने किया भारतीय हथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान का दौरा

बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी ने राज्य सरकार के बजट की उपलब्धियों पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार ने आमजन को ध्यान में रखते हुए चिकित्सा सुविधा को सुगम बनाने की दिशा में बेहतर काम किया है। पाक विस्थापित परिवारों के लिये आवास हेतु सहायता राशि उपलब्ध करवायी है। राज्य सरकार का यह बजट आगामी दिनों में राजस्थान को सामाजिक,सांस्कृतिक,आर्थिक एवं आध्यात्मिक उन्नति की ओर लेकर जायेगा।

उन्होंने कहा कि इस बजट में प्रत्येक वर्ग को लाभाविंत करने के लिये योजना बनायी गई है। इन योजनाओं को भाजपा कार्यकर्ता आमजन तक पहुंचाने का काम करें। भाजपा नेता प्रतिपालसिंह वालेचा ने मोदी सरकार 3 के बजट पर प्रकाश डाला। पूर्व जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल ने राजनैतिक प्रस्ताव पढ़ा,जिसका सभी कार्यकर्ताओं ने समर्थन दिया।

पूर्व में बैठक का सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी,पूर्व जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल, प्रतिपाल सिंह वालेचा, उपमहापौर किशन लड्डा, मण्डल अध्यक्ष श्यामसुन्दर गौड़ ने भारत माता के चित्र पर दीपप्रज्जवल कर किया। मण्डल अध्यक्ष श्याम सुन्दर गौड़ ने स्वागत भाषण देते हुए बैठक की रूपरेखा प्रस्तुत की।

यह भी पढ़ें – न्यायपालिका मजबूत इसलिये भारत का लोकतंत्रत मजबूत है-बिरला

बैठक में मण्डल में निवास करने वाले जिला पदाधिकारी,मण्डल पदाधिकारी,शक्ति केन्द्र संयोजक सहित बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक का संचालन उप महापौर किशन लड्ड ने किया।

Related posts:

सूर्यकिरण एरोबैटिक व सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले देख दर्शक हुए अभिभूत

February 23, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में प्रो.डॉ. गोविंद प्रसाद गुप्ता को नई जिम्मेदारी

February 23, 2026

विश्व स्काउट दिवस पर विश्व कल्याण व सेवा की ली शपथ

February 23, 2026

चुनाव संचालन के लिए ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न

February 23, 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मोदी के मन की बात

February 23, 2026

कार वाश के लिए वर्कशॉप में अवैध जल कनेक्शन,केस दर्ज

February 22, 2026

चोरों ने दो सूने मकानों में लगाई सैंध: नगदी जेवरात पार

February 22, 2026

आरएसी का सिपाही ड्यूटी पर नहीं पहुंचा,छह दिन से लापता

February 22, 2026

जोधपुर जेल में बंदी के पास मिला सिगरेट का पैकेट,केस दर्ज

February 22, 2026