Doordrishti News Logo

कृषि के बाद टैक्सटाइल उद्योग सबसे बड़ा रोजगार देने वाला क्षेत्र-गिरीराज सिंह

जोधपुर,कृषि के बाद टैक्सटाइल उद्योग सबसे बड़ा रोजगार देने वाला क्षेत्र-गिरीराज सिंह। केेंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरीराज सिंह ने कहा कि कृषि के बाद रोजगार देने वाला क्षेत्र है तो वह टैक्सटाइल,हैण्डलूम और हैण्डक्राफ्ट है। जोधपुर एक बहुत बड़ा सेंटर है। हैण्डीक्राफ्ट,हैण्डलूम और टैक्सटाइल के बहुत आसार यहां हैं।भारत सरकार हर क्षेत्र में नए-नए विकास कर रही है। राजस्थान में भी जितना हो सकेगा उसमें कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

यह भी पढ़ें – हैंडीक्राफ्ट और जोधपुर एक दूसरे के पर्यायवाची-गिरिराज सिंह

केंद्रीय वस्त्र मंत्री शनिवार को जोधपुर प्रवास पर कई कार्यक्रमों में भाग लेने आए और यहां एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे।उन्होंने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि देश में बढ़ती आबादी से आज भारत पूरे विश्व का पहली आबादी वाला देश बन गया है। यह मेरे लिए अवसर भी है और चुनौती भी है। आने वाले समय में भारत बीस प्रतिशत आबादी वाला देश होगा, मगर हमारे पास मात्र 4 प्रतिशत जमीन है, दो ढाई प्रतिशत पानी है। इसलिए इस पर अब कोई कानून बनना चाहिए। उन्होंने कहा निश्चित रूप से इस पर सडक़ से लेकर संसद तक बहस होनी चाहिए।

एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने किया अभिनंदन स्वागत
केेंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरीराज सिंह के जोधपुर पहुंचने पर यहां एयरपोर्ट पर भाजपा के कई नेताओं ने उनकी अगवानी करने साथ दुपट्टा पहना कर स्वागत और अभिनंदन किया। एयरपोर्ट पर जय श्रीराम के नारे भी गूंजे। राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत,स्थानीय विधायकों सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर मौजूद थे।

Related posts:

सात दिवसीय महिला आत्मरक्षा कार्यक्रम संपन्न

April 10, 2026

महिलाएं चढ़ी पानी के टैंक पर समझाइश के बाद उतरीं

April 10, 2026

सिटीबस चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में दो बच्चियां सहित तीन चोटिल

April 10, 2026

साल भर पहले गहने बनाने का ऑर्डर दिया दो लाख रुपए हड़प लिए,केस दर्ज

April 10, 2026

बाइक सवार युवक को नाके पर पकड़ा,पास में मिली 20 ग्राम एमडी ड्रग

April 10, 2026

सूने घर से 70 हजार की नगदी और आभूषण चोरी

April 10, 2026

जिला एवं सेशन न्यायालय पत्रावली विभाग में घुसा अंजान शख्स पत्रावली के दो पन्ने चुरा ले गया

April 10, 2026

बीमाधारी को अपराधी कहने पर ₹12 हजार के दावे पर ढाई गुणा हर्जाना

April 10, 2026

हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग

April 10, 2026