Doordrishti News Logo

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हो पाएगा मौत का खुलासा

जोधपुर, निकटवर्ती मोगड़ा स्थित एक हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री का श्रमिक मंगलवार की रात को संदिग्ध हालात में जला हुआ मिला। उसकी मौत हो चुकी थी। बुधवार तड़क़े कुड़ी पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सौंप दिया गया। फिलहाल मृतक  के बड़े भाई ने मर्ग की रिपोर्ट दी है। मौत का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पाएगा। कुड़ी थानाधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया कि मूलत: जैसलमेर के खुड़ी स्थित रामजीरों की ढाणी हाल मोगड़ा में हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में काम करने वाले श्रमिक 27 साल के रेवताराम पुत्र द्वारकाराम मेघवाल का शव बुधवार की तड़क़े फैक्ट्री के निकट ही कचरे के ढेर के पास में जली हुई हालत में मिला। संदेह है कि मंगलवार की रात को वह जला था। उसने आत्मदाह किया या कोई और कारण रहा। इसका फिलहाल पता नहीं चला है। पुलिस को इसकी सूचना बुधवार की तड़क़े तीन चार बजे मिल गई थी। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सौप दिया गया। उसके बड़े भाई मोतीराम की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई है।#

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026