Doordrishti News Logo

लेखक पार्थसारथि थपलियाल

जिज्ञासा
पंचकुला (हरियाणा) के अमरेंद्र आर्य इस उलझन में थे कि कल्पना, संकल्पना और परिकल्पना में अंतर क्या है। वे मित्र हैं तो फोन पर बात कर ली।

समाधान
कई चीजें, अंग या कोई क्रिया या विशेषण ऐसा क्यों है? जैसे मैं पूछूं हाथ को हाथ क्यों कहते हैं तो भाषा विज्ञान को न जानने वाले के लिए विकट समस्या हो जाएगी। यहाँ तक कि ” है” कैसे अस्तित्व में आया। आज की जिज्ञासा के शब्द भी ऐसे ही हैं। आइये जानते हैं।

कल्पना – इसे ऐसे भी समझ सकते हैं माना कि आप भारत के प्रधानमंत्री हैं। आप हैं नही लेकिन कल्पना कर रहे हैं। मन मे एक दृश्य को उतपन्न कर महसूस कर रहे हैं कि आप प्रधानमंत्री हैं। या आप कल्पना कर रहे हैं आप हवाई जहाज में जा रहे हैं। इस तरह के ख्वाब मानव मस्तिष्क में आते ही रहते हैं। जो विचार मानव मन में बदलते रहते है, अस्थाई होते हैं उन्हें कल्पना कहते हैं।

संकल्पना – अधिकतर विचार हमारे संकल्प और विकल्प में से मथकर निकलते है। जो हमारी धारणा या अवधारणा निर्धारित करते हैं। इस प्रकार किसी कार्य को करने के लिए हम जो विवेचना करते हैं या विश्लेषण करते है, वह संकल्पना होती है।

परिकल्पना – किसी संकल्पना को मूर्त रूप देने के लिए तर्कपूर्ण विचार के बाद बौद्धिक निर्णय परिकल्पना है। परिकल्पना किसी गहन विषय के संदर्भ में ही की जाती है। ये अर्थ स्थिति विशेष में अपना अर्थ रखते हैं। मूल भाव यही है।

किसी भी पाठक को हिंदी शब्दों की व्याख्या की जानकारी चाहिए तो अपना प्रश्न “शब्द संदर्भ”में पूछ सकते हैं।

ये भी पढ़े – शब्द संदर्भ -73, शादी और विवाह

Related posts:

घिलोठ में बनेगा प्रदेश का पहला ई-बस मेन्यूफैक्चरिंग प्लांट

October 22, 2025

दीपावली की रात कई जगह लगी आग,जनहानि नही 

October 22, 2025

बॉलीवुड के दिग्गज हास्य अभिनेता असरानी का निधन

October 21, 2025

देवगढ़ मदरिया से मारवाड़ जंक्शन वाया टोडगढ़ रावली नई रेल लाइन के फ़ाइनल सर्वे को मंजूरी

October 20, 2025

आदर्श शिक्षिका जोशी की स्मृति में प्रकाशित पुस्तक झंझावात का लोकार्पण

October 19, 2025

धनतेरस के साथ दीपोत्सव का आगाज बाजार हुए गुलजार

October 19, 2025

प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में अब सरकारी कॉलेज के बराबर फीस देने का अंतरिम आदेश

October 19, 2025

प्रो.डॉ.शुक्ल बने डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलगुरू

October 18, 2025

धनतेरस आज: यातायात की विशेष व्यवस्था रहेगी

October 18, 2025