महिला खेलकूद प्रतियोगिता 5-6 मार्च को

जोधपुर,महिला खेलकूद प्रतियोगिता 5-6 मार्च को। आगामी महिला दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एंव मुख्य मंत्री भजनलाल शर्मा की प्रेरणा से महिलाओं के सर्वागिण विकास और उनकी खेलों में भागीदारी को प्रोत्साहन देने के लिए महिलाओं के लिए विशेष विधायक महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शहर विधायक अतुल भंसाली और सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी के संयुक्त भागीदारी से उम्मेद राजकीय स्टेडियम जोधपुर में 5 व 6 मार्च 2024 किया जायेगा।

यह भी पढ़ें – सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी भर्ती परीक्षा 3 मार्च को

केबिनेट खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ एवं खेल राज्य मंत्री केके विश्नोई के प्रयासो से जोधपुर में खेल की संभावानाओं को बढ़ावा मिले उसी कड़ी मे नारी शक्ति की भागीदारी खेलो में प्रोत्साहन देने के लिए 5 और 6 मार्च दो दिवसीय नारी शक्ति खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन उम्मेद राजकीय स्टेडियम में किया जायेगा। उन्होने ने बताया कि 4 मार्च की सुबह 10 से 5 बजे तक उम्मेद राजकीय स्टेडियम में पंजीकरण किया जायेगा। उसमें इन खेलों फुटबॉल, वुशु,बाक्सिंग,जिम्नास्टिक,सेपकटकरा,कुश्ती,सॉफ्टबॉल व योग की प्रतियोगिताएं होंगी। 5 मार्च को सुबह 9.30 बजे उद्घाटन समारोह होगा एवं समापन सत्र 6 मार्च को सांय 4 बजे होगा। संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन राजस्थान राज्य क्रिडा परिषद,जेडीए, नगर निगम (उत्तर) के संयुक्त भागी दारी एवं प्रभारी खेल अधिकारी तारा चौधरी के सानिध्य में संपन्न होगा।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews