Doordrishti News Logo

ज्वैलरी की दुकान से महिलाएं पायजेब जोड़ियां चोरी कर ले गई

जोधपुर,ज्वैलरी की दुकान से महिलाएं पायजेब जोड़ियां चोरी कर ले गई। शहर के पीएफ कार्यालय के नजदीक शंकर नगर में एक ज्वैलरी शॉप पर खरीददारी के बहाने आई महिलाएं पायजेब की जोडिय़ां चोरी कर ले गई।

घटना 5 नवंबर की है और पुलिस में अब इस बाबत केस दर्ज करवाया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से पायजेब चोरी करने वाली महिलाओं की पहचान के साथ तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें – कलक्टर ने किया एमडीएमएच में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड निवासी वैष्णव नगर रामद्वारा के पास रहने वाले दीपक गोयल पुत्र देवकिशन गोयल की तरफ से पुलिस में रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी पीएफ ऑफिस शंकर नगर 80 फीट रोड पर ज्वैलरी की दुकान आयी हुई है।

जहां पर 5 नवंबर को ग्राहक बनकर आयी कुछ महिलाओं ने चांदी की पायजेब दिखाने और देखने के नाम पर उसको बातों में उलझा कर कुछ जोड़ी पायजेबें चुरा ले गई। बाद में उसको इसका पता लगा। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। अग्रिम जांच की जा रही है।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026