खेत में काम करते करंट और आग से झुलसी महिलाओं की मौत
जोधपुर, जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में हुए हादसों में दो महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव उनके परिजन को सौंप दिए। आसोप पुलिस ने बताया कि दाड़मी निवासी छोटाराम पुत्र भोमाराम देवासी की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी पत्नी 30 वर्षीय बालादेवी खेत में काम करते समय पाणत कर रही थी। तब खेत में फैले करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। आसोप पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन को सौंप दिया।
दूसरी तरफ बाप थाना पुलिस ने बताया कि भोपालगढ़ के बुडकियां निवासी माधाराम पुत्र रामदेव राम जाट ने मर्ग की रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी बहन 22 साल की संगीता पत्नी पप्पाराम करवड़ स्थित लूणावास गांव में रहती थी। मगर एक खेत व ट्यूबवैल को बाप के टेकरा गांव में इजारे पर ले रखा था। जहां 16 नवंबर को वह ट्यूबवैल पर अगरबत्ती कर रही थी। नीचे फर्श पर तेल फेला हुआ था। माचिस की तीली फर्श पर डाल देने से वह आग की चपेट में आ गई। तब उसे झुलसी हुई हालत में एमजीएच के बर्न यूनिट में भर्ती करवाया गया। मगर उसकी उपचार के बीच मौत हो गई। बाप पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सौंपा।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
