Doordrishti News Logo

काम मांगने के बहाने महिलाएं फिर ले गई लाखों के जेवर

जोधपुर, शहर के पाल रोड स्थित श्याम नगर क्षेत्र में एक व्यवसायी के घर में लाखों की चोरी हो गई। काम मांगने का बहाना कर दो महिलाएं घर में घुसी और 20 लाख की ज्वैलरी चुरा चंपत हो गई। घर वालों को भनक लगी तब तक महिलाएं गायब हो चुकी थी। घर वालों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर चोर महिलाओं को ढूंढ रही हैं। शहर में यह दूसरी घटना है। इससे पहले भी एक घटना हो चुकी है।

पुलिस ने बताया कि बुधवार को दो महिलाएं श्याम नगर स्थित एक व्यक्ति के घर काम मांगने आई थी। इस पर एक महिला को ही काम देने की बात कही लेकिन दोनों साथ काम करने को लेकर अड़ गई। इस पर काम शुरु करने का कहा लेकिन दोनों महिलाओं की पूरी जानकारी नहीं ली। इस पर दोनों महिलाएं साथ आई। एक महिला घर के प्रथम मंजिल में स्थित बेड रुम में जाकर अलमारी खोल कर पहने हुए कपड़ों में गहने छुपा लिए। एक महिला नीचे मालकिन के साथ काम करने का नाटक करती रही। दूसरी महिला नीचे आई और दोनों घर वालों से नजर बचा कर चली गई।

पुलिस पहुंची, खंगाले कैमरे

चोरी होने का पता चलने पर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद देवनगर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो संदिग्ध महिलाओं के चेहरे नजर आए। जिनके आधार पर पूरे इलाके के कैमरे तलाश कर उनकी जानकारी जुटाई जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस के आला अधिकारी भी मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। देर शाम तक इस बारे में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाने को कहा गया था। चोरी गए गहनों की अनुमानित लाखों रूपए बताई जाती है। इससे पहले भी शास्त्री नगर हलके में इसी तरह की घटना कुछ रोज पहले हो चुकी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews