Doordrishti News Logo

बालकिशन मंदिर में महिला की चेन तोड़ी,बदमाश पकड़ा गया

जोधपुर,बालकिशन मंदिर में महिला की चेन तोड़ी,बदमाश पकड़ा गया। शहर के अंदरूनी क्षेत्र जूनी मंडी स्थित बालकिशन मंदिर में आज सुबह एक युवक ने श्रद्धालु महिला के गले में हाथ डालकर सोने की चेन तोड़ डाली। वक्त महिला को पता लगने पर युवक को तत्काल पकड़ लिया गया। बाद में पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और युवक को थाने लेकर आई। फिलहाल इस बारे में महिला की तरफ से केस दर्ज नहीं करवाया गया है। खांडाफलसा पुलिस इसमें जांच कर रही है।

पढ़े पूरी खबर – नमामि गंगे प्रोजेक्ट प्लांट में करंट फैलने से 16 की मौत

थानाधिकारी गीता विश्रोई ने बताया कि जूनी मंडी में बालकिशनजी का मंदिर है। सुबह काफी संख्या में महिलाएं आई हुई थी। तब एक शख्स ने महिला के गले से सोने की चेन तोड़ ली। पता लगने पर युवक को तत्काल पकड़ कर बिठा दिया गया। बाद में पुलिस वहां पहुंची और युवक को पकड़ ले गई। युवक भील बस्ती का रहने वाला है। स्मैक का आदी है। महिला की तरफ से रिपोर्ट दिए जाने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। महिला की चेन सही मिल गई मगर वह टूट गई।

एप यहां से डाउनलोड करें http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: