महिला अमेरिका में,बीमार पति का फायदा उठाकर एटीएम चुराया,5-10 लाख की नगदी निकाली
- पति के साथ छह माह से रह रहा है आरोपी युवक
- नामजद केस दर्ज
जोधपुर,महिला अमेरिका में,बीमार पति का फायदा उठाकर एटीएम चुराया,5-10 लाख की नगदी निकाली।अमेरिका में मार्किंग नाम से कंपनी चला रही एक वृद्ध महिला ने युवक के खिलाफ चोरी का केस दर्ज करवाया है। आरोप है कि युवक ने पति की बीमारी का फायदा उठाकर एटीएम कार्ड को चुराने के साथ बैंक से 5-10 लाख रुपयों की निकासी कर डाली। घर से एक मकान के दस्तावेज और गहने तक चुरा डाले। प्रतापनगर सदर थाने में इस बाबत केस दर्ज करवाया गया है। नामजद युवक के खिलाफ जांच के साथ अब तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें – किशोर से तीन लोगों ने किया कुकर्म, पॉक्सो में केस दर्ज
दरअसल अमेरिका में 39 साल से रहने वाली उषा मेहता पत्नी प्रताप सिंह मेहता की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई। इसमें उन्होंने बताया कि वे अमेरिका में मार्किँग नाम से कंपनी चलाती है। उनके पति कुछ समय पहले जोधपुर निवास डालडा बिल्डिंग के पीछे रहने को आ गए। पति के साथ में पिछले छह माह से गणेश वैष्णव नाम का शख्स रह रहा है। पति वृद्धावस्था के चलते बीमार भी रहते हैं। वह उनके पति के साथ बैंक आता जाता था। मौका लगने पर उसने सितंबर 23 में बैंक एक एटीएम चुरा लिया फिर खातों से 15-20 बार में 5-10 लाख रुपए निकाल लिए। इतना ही नहीं गणेश वैष्णव नाम के इस शख्स ने घर से गहने और पाश्वनार्थ सिटी फ्लैट के दस्तावेज भी चुरा लिए।रिपोर्ट में बताया गया कि उषा मेहता के पति प्रतापसिंह ने गणेश वैष्णव को एक लाख रुपए में पांच मोबाइल भी दिलाए। फोन नंबरों से उसने चोरी की वारदातें की। उसने घर के कैमरों के कनेक्शन तक काट डाले। बीच में पति की मानसिक स्थिति बिगडऩे पर उनका एम्स अस्पताल में तीन माह तक उपचार करवाया गया। अब ठीक होने पर इस बारे में पुलिस में प्रकरण दर्ज करवाया गया है। प्रतापनगर सदर पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज करते हुए अब इसमें नामजद आरोपी के खिलाफ जांच आरंभ की है। उसके पकड़े जाने पर ही प्रकरण का खुलासा हो पाएगा।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

बस में बेटी के साथ सवार महिला के बैग से 9 तोला सोने की आड चोरी

मैं किसी का छोड़ता नहीं ब्याज सहित चुकाता हूं- शर्मा

झालामंड मजदूर मैदान से श्रमिक का अपहरण कर मारपीट

पत्नी सहित तीन लोगों पर हत्या की साजिश का आरोप

बिश्नोई स्थापना दिवस पर बीजीसीई 2026 उद्यमिता रथयात्रा का शुभारंभ

फेस ऑथेंटिकेशन से 86 पेंशनभोगियों के बने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र
जन-जन तक पहुंचाएंगे वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: मामन खान

ऑपरेशन कालचक्र में 163 वांछित अपराधी गिरफ्तार

