Doordrishti News Logo

मारपीट में घायल महिला की अस्पताल में मौत,मुआवजा की मांग

रात तक नहीं उठाया था शव

जोधपुर,शहर के मथुरादास माथुर अस्पताल में दस दिन से इलाज करा रही एक महिला की रविवार को मौत हो गई। गंभीर घायल महिला को जिला पाली के मारवाड जंक्शन से एमडीएम अस्पताल में रैफर किया था। आरोप है कि महिला के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले लोगों ने मारपीट की थी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए यहां लाया गया था। मौत के बाद डॉक्टरों ने शव को मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया लेकिन उसका पति अपनी दो मासूम बेटियों और समाजजनों के साथ धरने पर बैठा है।

ये भी पढ़ें-केंद्रीय कारागार में विचाराधीन बंदी की संदिग्ध मौत

जानकारी के अनुसार करीब 10 दिन पहले फउदेवी पत्नी भुंडाराम बावड़ी निवासी मारवाड जंक्शन के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले लोगों ने ही मारपीट कर दी। गंभीर रूप से घायल महिला को वहां के अस्पताल ले जाया गया लेकिन मामला गंभीर होने के कारण उसे एमडीएम रैफर कर दिया। यहां उसकी इलाज के बीच मौत हो गई। परिजन का कहन है कि महिला के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों पर पुलिस सख्त कार्रवाई नहीं करती और उसे मुआवाजा नहीं देगी तब तक वह पोस्टमार्टम नहीं होने दिया जाएगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026