Doordrishti News Logo

बाइक से गिरी घायल महिला की मौत

जोधपुर,बाइक से गिरी घायल महिला की मौत। शहर के निकट ओसियां तहसील क्षेत्र में बाइक से गिरने पर एक महिला घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर अब उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि अजय चौक नागौरियों का बास निवासी कैलाश सोनी पुत्र मदनलाल सोनी ने रिपोर्ट दी।

यह भी पढ़ें – डिस्कॉम कनिष्ठ अभियंता की भी नहीं सुनी पुलिस ने,अब किया राजकार्य बाधा में केस दर्ज

रिपोर्ट में बताया कि उसकी माताजी 45 वर्षीय पकु सोनी गत माह 20 सितंबर को ओसिया क्षेत्र में बाइक से गिरने पर घायल हो गई थी। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर उनकी कल मौत हो गई। पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: