Doordrishti News Logo

महिला ने लगाया फंदा,विषाक्त सेवन से युवक की मौत

जोधपुर,महिला ने लगाया फंदा, विषाक्त सेवन से युवक की मौत।शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र गणेश नगर सांगरिया में रहने वाली एक महिला ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। बासनी पुलिस ने पति की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया है। दूसरी तरफ एक युवक ने भूलवश विषाक्त पदार्थ खा लिया। अस्पताल में उसकी उपचार के बीच मौत हो गई।

यह भी पढ़ें – महिला को जबरन कार में बिठाकर दुष्कर्म का प्रयास

बासनी पुलिस ने बताया कि खेड़ा सरेचा निवासी भैरू सिंह पुत्र शेषदान चारण ने मर्ग की रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी पत्नी मंजू कंवर ने अज्ञात कारण से घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। बासनी पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया। सदर बाजार पुलिस के अनुसार कबूतरों का चौक भिश्तियों का बास निवासी मोहम्मद फुरकान पुत्र साबिर मोहम्मद ने मर्ग की रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि उसके पिता साबिर मोहम्मद ने घर मेें भूलवश विषाक्त पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगडऩे पर परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए। मगर बाद में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग की कार्रवाई के बाद शव परिजन को सुपुर्द कर दिया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026