Doordrishti News Logo

महिला को जबरन कार में बिठाकर दुष्कर्म का प्रयास

नामजद के खिलाफ दी रिपोर्ट

जोधपुर,महिला को जबरन कार में बिठाकर दुष्कर्म का प्रयास। जिला पश्चिम में एक महिला के साथ कार सवार युवक ने जबरदस्ती करने का प्रयास किया। महिला स्कूल की छुट्टी के बाद अपने घर मोपेड से लौट रही थी। आरोपी ने अपनी कार को उसकी स्कूटी के आगे लाकर रोका और उसे जबरदस्ती कार में अपने साथ ले गया। बीच रास्ते में जोर जबरदस्ती करने लगा। पीडि़ता ने इस बारे में बोरानाडा थाने में मामला दर्ज करवाया है।

यह भी पढ़ें – 25 लोकसभा क्षेत्रों के लिए 266 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

पुलिस ने बताया कि 34 वर्षीय एक महिला की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि वह 8 अप्रैल की दोपहर में वह अपनी मोपेड से स्कूल से ड्यूटी कर लौट रही थी। तब पाल मेला के सामने एक अर्जुन बर्रा नाम का व्यक्ति कार लेकर आया और उसकी मोपेड के आगे गाड़ी को लगा दिया। फिर उसे जबरदस्ती कार में बिठाकर ले गया और रास्ते में छेड़छाड़ के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। वह सांगरिया क्षेत्र में कार से उतर कर भागी और एक फ्लैट में शरण ली। बाद में लोगों ने उसे बचाया। पीडि़ता ने रिपोर्ट में बताया कि गाड़ी से भागते समय आरोपी के पास में उसका दुपट्टा और बैग छूट गया। बोरानाडा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ की है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को होटल चंद्रा में लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026

शाला क्रीड़ा संगम गौशाला मैदान का किया निरीक्षण

July 8, 2026