Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के पावटा बी रोड स्थित जालम विलास के निकट रहने वाली एक महिला की छत से गिरने पर मौत हो गई। वह छत पर टंकी में पानी का लेवल चेक करने गई। तब अचानक पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गई। सिर में गंभीर चोट लगने पर अस्पताल ले जाया गया। मगर वह चल बसी। महिला के पति ने मर्ग की रिपोर्ट दी है। महामंदिर पुलिस ने बताया जालम विलास पावटा बी रोड निवासी ललित पुत्र अशोक मुरझानी ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी पत्नी 41 साल की महक मुरझानी छत पर पानी की टंकी का लेवल चेक करने गई थी। तब छत पर अचानक से उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गई। सिर में चोट लगने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। मगर उपचार के बीच उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतका के पति की रिपोर्ट पर मर्ग किया गया और कार्रवाई कर शव परिजन को सौंपा गया।

Related posts: