Doordrishti News Logo
  • मुआवजे की मांग पर अड़े
  • इलाज में लापरवाही का केस दर्ज

जोधपुर, शहर के कमला नेहरू नगर अस्पताल भर्ती एक महिला की शनिवार सुबह मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही से मौत हुई है।

परिजन ने मुआवजा की मांग के साथ हत्या में केस दर्ज करने को लेकर प्रदर्शन किया। हंगामा व प्रदर्शन की जानकारी पर देवनगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। महिला को पथरी रोग होने पर इस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

woman-dies-in-private-hospital-family-protests.jpg

प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस समझाइश किया। परिजन की रिपोर्ट पर पुलिस ने इलाज में कोताही का केस दर्ज किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बालोतरा की रहने वाली मंजू देवी सैन को पथरी रोग के लिए 3 मार्च को कमला नेहरू नगर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उसका दो बार ऑपरेशन किया गया। मगर हालत में सुधार नहीं हो पाया।

अस्पताल प्रशासन ने इलाज के नाम पर मोटी रकम भी ली। मगर इस मंजूदेवी का आज सुबह निधन हो गया। निधन के समाचार से परिजन डॉक्टरों पर इलाज में कोताही का आरोप लगाने लगे और प्रदर्शन करने लगे।

परिजनों ने फिलहाल शव भी नहीं उठाया। उनका आरोप है कि अस्पताल प्रशासन दवा के नाम पर रूपए लेता रहा, मगर इलाज सही ढंग से नहीं किया। महिला की मौत इंफेक्शन से होना बताया जाता है।

परिजन 30 लाख की रूपयों की मांग पर अड़े रहे। इधर परिजन का हंगामा एवं प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर देवनगर थानाधिकारी सोमकरण सहित कई अधिकारी अस्पताल पहुंचे और समझाइश की। थानाधिकारी ने बताया कि परिजन की रिपोर्ट पर इलाज में लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026