महिला कांस्टेबल ने पति पर लगाया दूसरे शादी का आरोप

जोधपुर, एक महिला कांस्टेबल ने अपने पति पर दूसरी महिला से शादी करने का आरोप लगाते हुए मंडोर थाने में इस बारे में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने अदालत से मिले इस्तगासे पर धोखाधड़ी एवं दहेज उत्पीडऩ में केस दर्ज किया है। पहले भी इनके बीच केसबाजी हो रखी है। जो मामला अब कोर्ट में विचाराधीन है।

मंडोर पुलिस ने बताया कि एक महिला कांस्टेबल की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। उसका कहना है कि उसकी शादी सीकर के प्रदीप मीणा के साथ साल 2005 में हो रखी है। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताडि़त करते आ रहे थे। जिस पर 2007 में मामला भी दर्ज कराया गया। कोर्ट में मामला चलने पर पति प्रदीप को दोषी माना गया था। दोनों का विवाद कोर्ट के साथ ही पारिवारिक न्यायालय में भी चल रहा है। घरेलु हिंसा का मामला भी चल रहा है। पीडि़त महिला कांस्टैबल का आरोप है कि उसके पति ने बिना सूचना दिए गत वर्ष किसी अन्य से शादी रचा ली। इसका पता बाद में चला। मंडोर पुलिस ने बताया कि कोर्ट से मिले इस्तगासे पर मामला दर्ज किया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews