जोधपुर, शहर की बनाड़ पुलिस ने नौ सौ ग्राम गांजे के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस बनाया गया। बनाड़ थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि खोखरिया फाटक बनाड़ रोड पर खोखरिया सांसी बस्ती निवासी गीता पत्नी जगदीश सांसी को 900 ग्राम गांजे के साथ पकड़ा गया। उससे पूछताछ की जा रही है। राजीव गांधी नगर थाने के हैड कांस्टेबल नीबसिंह ने बेरू गांव में अवैध रूप से शराब बेच रहे भींयाराम पुत्र चैनाराम को गिरफ्तार कर उसके पास से 70 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद की।

>>> बोलेरो-कंटेनर में भीषण दुर्घटना, 6 मरे,एक घायल, मृतक व घायल

Buy Best deals & save money everyday👆