Doordrishti News Logo

भीड़ में यात्री का पर्स चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार,जेवरात बरामद

जीआरपी थाना

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भीड़ में यात्री का पर्स चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार,जेवरात बरामद।राजकीय रेलवे पुलिस ने पर्स चुराने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ने किसी अन्य महिला यात्री का पर्स चुराया था। इस बारे में गत 23 फरवरी को जीआरपी जोधपुर में केस दर्ज कराया गया था।

राजकीय रेलवे पुलिस ने बताया कि जोधपुर निवासी भंवानी शंकर ने रिपोर्ट दी कि उसकी मौसी 09 फरवरी को ट्रेन सुर्यनगरी में यात्रा कर सूरत से रेल्वे स्टेशन जोधपुर पहुँची थी। रेल्वे स्टेशन जोधपुर पर लिफ्ट में चढते समय भीड़भाड़ में मेरी मौसी के लेडिज पर्स में से किसी अज्ञात चोर द्वारा सोने के जेवरात चोरी कर लिये।

लेडिज पर्स में कान की बाली,गले की चेन,अंगूठियां,आसमानी कलर मोती चेन मे सोने का पैडेंट,चांदी की पायल बिछिया जोड़ी,नगद करीब 30 हजार रुपये थे। रेलवे पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह के आदेशानुसार वृताधिकारी राहुल यादव जोधपुर के निर्देशन में थानाधिकारी मुक्ता पारिक के नेतृत्व में गठित टीम ने भीलवाड़ा के पालीताना की रहने वाली लक्ष्मी उर्फ श्वेता को गिरफ्तार किया।

शराब दुकानों पर पुलिस की बढ़ती सख्ती को लेकर 19 से अनिश्चितकालीन बंद का आहृान

आरोपी महिला से गहने बरामद किए जाने के साथ उसे न्यायालय के आदेश पर जेल भिजवाया गया। पुलिस टीम में हैडकांस्टेबल मुन्नाराम,दिपेंद्रपाल सिंह,कांस्टेबल रिडमलसिंह,राजेंद्र मीणा,राजूराम, महिला कांस्टेबल संतोष,पूजा एवं मनोहर कंवर भी शामिल थे।

साइबर प्रकरण में फरार आरोपी गिरफ्तार :-
झंवर थानाधिकारी प्रहलादसिंह ने बताया कि साइबर प्रकरण में फरार चल रहे एक आरोपी जोलियाली झंवर निवासी अल्केश उर्फ ओमकार पुत्र रामनिवास को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से साइबर अपराध के संबंध में पूछताछ जारी है। पुलिस टीम में कांस्टेबल कानाराम,नभ सिंह,रमेश कुमार एवं गोपाल ङ्क्षसंह शामिल थे।