नहरी पानी में डूबने से महिला और दो युवकों की मौत
महिला को बचाने के प्रयास में युवक भी डूबे
जोधपुर,जिले के चामू पुलिस थाना क्षेत्र में सुबह नहरी पानी में डूबन से एक महिला और दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। शवों को नहर से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया है। मृतकों की पहचान कर ली गई है।

चामू थानाधिकारी दीपसिंह ने बताया कि लोड़ता गांव की रहने वाली 25 साल की भंवरीदेवी पत्नी खेराजराम मेघवाल आज सुबह देवानिया गांव की सरहद में गई थी। यहां नहरी पानी में पैर फिलसने से वह गिर गई। उसके बचाने की आवाज पर गांव के ही 18 साल के संतोष और 20 साल का बुधाराम वहां पहुंचे। थानाधिकारी दीपसिंह ने बताया कि भंवरी देवी को बचाने के प्रयास में संतोष और बुधाराम भी पानी में डूब गए। जिससे तीनों की मौत हो गई। ग्रामीणों के एकत्र होने के साथ ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शवों को नहर से बाहर निकलवाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर शेखाला तहसीलदार सुमित्रा चौधरी आदि वहां पहुंचे।
बताया गया कि भंवरी देवी और बुधाराम को चामू अस्पताल एवं संतोष को देचू अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत बता दिया। घटना को लेकर पुलिस की तरफ से अग्रिम कार्रवाई जारी है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

मोबाइल हैक कर 1.10 लाख निकाले दो बैंक खातों से रकम साफ

बाइक की टक्कर से आरटीओ एजेंट की मौत

स्कूटी सवार स्लीप होकर गिरा अस्पताल में मौत

मरू निनाद प्रांत घोष शिविर में लगाई पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी

नहाय खाय की रस्म के साथ चार दिवसीय ‘छठ’ महापर्व शुरू

निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर प्रधानाचार्य को नोटिस

ज्ञान पंचमी पर होंगे विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन

टैक्सी में छूटा लाखों के आभूषणों और नकदी से भरा बैग पीड़ित को लौटाया

