Doordrishti News Logo

महिला ने लगाया देवर पर देहशोषण का आरोप,केस दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),महिला ने लगाया देवर पर देहशोषण का आरोप,केस दर्ज। जिले पूर्व में एक महिला ने अपने देवर पर देहशोषण किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दी है। पुलिस ने घटना को लेकर अब जांच आरंभ की है। करवड़ पुलिस ने बताया कि एक पीडि़ता ने रिपोर्ट दी। इसमें ने बताया कि गत साल उसके देवर ने दुष्कर्म किया गया था। जिसके बाद वह डरा धमका कर यौनशोषण करता रहा।

कंपनी से निकाले गए कर्मचारी ने डाटा चुराकर नष्ट किया,केस दर्ज

महिला करीब छह सात माह से पीहर में ही रह रही थी और उसने अपने पीहर से संबंधित खेड़ापा थाने में रिपोर्ट दी थी। पहली बार दुष्कर्म के दौरान उसकी सास और भुआ सास ने उसको कोई नशीला पदार्थ पिला दिया था और बेहोशी की हालत में उसके देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। बाद में करीब एक माह तक यह घटनाक्रम चलता रहा। बाद में वो पीहर चली गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।