Doordrishti News Logo

जोधपुर,  जिले की ओसियां पुलिस ने हत्या के मामले में पिछले 10 वर्षों से फरार चल रही महिला आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। ओसिया थाना पुलिस ने महिला आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा के तहत जेल भेज दिया गया है।

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल ने बताया है कि ओसिया थाना क्षेत्र में 10 वर्ष पहले 18 नवंबर को जमीन के विवाद के चलते महिला सहित चार लोगों ने धारदार हथियार तलवारें, कुल्हाडिय़ां व सरिए, लाठियों से हमला कर भरमलराम की हत्या कर दी थी। उक्त मामले में ओसिया थाना पुलिस ने पूर्व में हत्या के आरोपी मोतीलाल पुत्र भागीरथराम, भागीरथ राम पुत्र भलूराम व गिरधारीराम पुत्र भागीरथराम को गिरफ्तार कर लिया था।

उक्त हत्या के मामले में सुआ देवी पत्नी मोतीलाल विश्नोई फरार हो गई थी।  पिछले 10 वर्षों से फरार चल रही हत्या की आरोपी वारंटी मूलत: कावों की ढाणी, भीकमकौर हाल इंद्रों की ढाणी, भीकमकौर निवासी सुआ देवी पत्नी मोतीलाल विश्नेाई को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया गया।

ये भी पढ़े – कम्प्यूटर अनुदेशकों की होगी नियमित भर्ती विद्यालयों

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026