Doordrishti News Logo

जोधपुर, प्रदेश में 26 मई को होने वाली वन्यजीव गणना स्थगित कर दी गई है। अब इसे 24 जून को आयोजित करवाया जाएगा। गौरतलब है कि वॉटर हॉल पद्धति से वन्यजीवों की गणना इसी माह की बुद्ध पूर्णिमा पर करवाई जानी थी लेकिन अरब सागर से उठे चक्रवात के कारण प्रदेश में अच्छी बारिश हुई, जिससे जलस्त्रोत भर गए हैं। इसके चलते प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक एमएल मीना ने इस महीने गणना को कैंसल कर अगले महीने 24 जून ज्येष्ठ पूर्णिमा को किए जाने का आदेश जारी किया है। इस महीने 26 मई के सुबह 8 बजे से 27 मई के सुबह 8 बजे तक की जाने वाली गणना को कैंसिल कर दिया गया है। अब यह गणना अगले महीने पूर्णिमा के 24 जून को सुबह 8 बजे से 25 जून सुबह 8 बजे तक की जाएगी। तैयारियों को लेकर जो वीसी होने वाली थी उसे भी कैंसिल कर दिया गया है।

ये भी पढ़े :- हिंदू सेवा मंडल सूथला के सर्वजातीय मोक्षधाम संचालन को तैयार

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026