Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के निकटवर्ती बनाड़ स्थित जाजीवाल विश्रोईयान-कुतड़ी के बीच में रेलवे लाइन रामानाडा के समीप एक व्यक्ति ने रेल से कटकर अपनी जान दे दी। संभवतः वह पत्नी के पीहर में रहने से आहत था। शिकारगढ़ एरिया में रिश्तेदारों के साथ रहता और मजदूरी करता था। वह घटनास्थल पर अपनी बाइक लेकर पहुंचा और रेल के आगे कूद गया। पर्स में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की जा सकी। बनाड़ पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया है।

बनाड़ पुलिस ने बताया कि सूथला प्रतापनगर निवासी बाबूलाल पुत्र दुर्गाराम की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका 25 साल का पुत्र सईद विवाहित था और पत्नी पीहर में रहती थी। वह शिकारगढ़ एरिया में अपने रिश्तेदारों के समीप रहकर मजदूरी करता था। रात को अपनी बाइक लेकर जाजीवाल विश्रोई-कुतड़ी के बीच रामानाडा रेलवे लाइन के पास पहुंचा। जहां अपनी बाइक को खड़ा करने के बाद वह रेल से कट गया। पुलिस ने बताया कि उसकी पत्नी काफी समय से पीहर में ही है। संभवत: इसकी मानसिक परेशानी के चलते उसने आत्महत्या की है। मृतक के पास में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की जा सकी। घटना में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सौंप दिया गया। जांच की जा रही है।

ये भी पढें – जेआईए और एमआईए के बीच मेगा फ्रेंडली क्रिकेट मैच आयोजित

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026