Doordrishti News Logo

विधवा ने सजातीय व्यक्ति से किया पुनर्विवाह: समाज से बहिष्कृत

  • पीडि़ता ने ली पुलिस की शरण
  • खाप पंचों के खिलाफ मामला दर्ज

जोधपुर, निकटवर्ती ओसियां तहसील क्षेत्र की रहने वाली एक विधवा को अपने ही सजातीय व्यक्ति से पुनर्विवाह करने का दंश समाज से भुगतना पड़ा। समाज की खाप पंचायत ने फरमान सुनाकर उसे समाज से बहिष्कृत कर दिया। अब पीडि़त महिला के भाई की रिपोर्ट पर मथानिया थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। समाज के 10-12 पंचों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पुलिस अब इसमें जांच में लगी है।

रिपोर्ट देने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन के पूर्व पति के निधन के बाद उसने अपने ही समाज के व्यक्ति से गत दिनों पुनर्विवाह कर लिया। वह अपने दो बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित थी। उसे खुद का गुजर बसर भी करना था। ऐसे में समाज के व्यक्ति से विवाह किया है। मगर उसके ससुराल वाले इस विवाह के खिलाफ होकर बच्चों की मांग करने लगे। मामला समाज की पंचायत तक पहुंचा दिया गया। ससुराल वालों ने मिली भगत कर खाप पंचायत बिठाकर उस महिला को समाज से बहिष्कृत करने का आदेश दे दिया। पीडि़त व्यक्ति ने अब मथानिया थाने में खाप पंचायती करने वाले आसूलाल दहिया, रामचंद्र, भंवरलाल राखेचा ओमप्रकाश सहित 10-12 लोगों के  खिलाफ मामला दर्ज किया है।

घटना में महिला का एक वीडियो भी आज वायरल हो गया। जिसमें उसने अपनी मर्जी से दूसरा विवाह करना बताया है। मगर समाज और ससुराल वालों द्वारा प्रताडि़त किए जाने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसके पूर्व पति के निधन के बाद उसने सजातीया पुरूष से ही विवाह किया है। मगर पूर्व पति के घरवाले उसे परेशान कर रहे हैं और बच्चों की मांग पर अड़े हैं। पंचों से मिलीभगत कर उसे समाज से बहिष्कृत करवा दिया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

नकारात्मक मानसिकता से सदैव अशुभ परिणाम प्राप्त होते हैं:गणिवर्य अक्षतरत्नसागर

August 25, 2026

सच्चे साधु आत्मा को राह दिखाने वाले दीपक : साध्वी रत्नरेखा

August 25, 2026

ट्रेन में सामान बेचते पकड़ा अनधिकृत वेंडर

August 25, 2026

राईका बाग-जैसलमेर रेलखंड पर 713 करोड़ से बदलेगी 291 किमी ट्रैक

August 25, 2026

कांग्रेस उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में

August 25, 2026

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026