Doordrishti News Logo

गुवाहाटी में निवासरत राजस्थानियों के बीच पहुंचे केंद्रीय जलशक्ति मंत्री

गुवाहाटी, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गुवाहाटी में रह रहे राजस्थान के निवासियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि जिंदगी की राह आपको जहां भी ले जाए, अपनी मिट्टी से जुड़ाव जरूरी है। हमने एक वृहद कुटुंब की भांति आपस में हालचाल साझा किया। शेखावत ने कहा कि यहां निवासरत राजस्थानियों के बीच स्वयं को पाकर मुझे हार्दिक प्रसन्नता हुई। केंद्रीय मंत्री की जल के अलावा देश-दुनिया से जुड़े अनेक विषयों पर चर्चा हुई।

जिंदगी की राह जहां

शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री असम के ढेकियाजुली कस्बे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा द्वारा आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप और मास वैक्सिनेशन प्रोग्राम में सम्मिलित हुए। पार्टी प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा समर्पण दिवस के रूप में मना रही है। शेखावत ने कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत के लिए हृदय से धन्यवाद दिया।

रीजनल इंस्टीट्यूट का किया दौरा

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने असम समेत सभी पूर्वोत्तर राज्यों से जल और स्वच्छता संबंधी समन्वय को अग्रगामी बनाए रखने के प्रवास के दूसरे दिन शुक्रवार को नॉर्थ ईस्टर्न रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ वॉटर एंड लैंड मैनेजमेंट, तेजपुर का निरीक्षण किया। व्यवस्था संबंधी रायशुमारी की। उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि जल से जुड़े विषयों पर जितने अधिक शोध होंगे, उतनी ही अधिक जल आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। यह जीवन को सीधे प्रभावित करने वाला तत्व है और युवाओं को इसे करियर के रूप में भी देखना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इंस्टीट्यूट के संचालन की पूरी जानकारी लेने के बाद मुझे संतोष हुआ कि दशा और दिशा दोनों सही है। सुधार की गुंजाइश हमेशा बनी रहती है। यहां परिसर में पौधा भी रोपित किया, जो मुझे याद रहेगा कि यहां मेरी भी एक निशानी है।

ये भी पढें – भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ.सतीष पूनिया आज जोधपुर जिले के प्रवास पर

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

प्रधानमंत्री मोदी 28 फरवरी को राजस्थान का दौरे पर

February 27, 2026

संरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, परियोजनाएं समय पर पूरी करें: जीएम

February 26, 2026

सौंदर्यकरण कार्य का किया शिलान्यास

February 26, 2026

पार्श्वनाथ सिटी में पानी की समस्या का समाधान

February 25, 2026

सूर्यकिरण एरोबैटिक व सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले देख दर्शक हुए अभिभूत

February 23, 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मोदी के मन की बात

February 23, 2026

राज्यपाल बागड़े पहुंचे केंद्रीय मंत्री शेखावत के निवास पर

February 21, 2026