पश्चिमी विक्षोभ ने प्रदेश में बढ़ाई सर्दी
- सूर्यनगरी मे सूर्यदेव के दर्शन नहीं
- बादलों का डेरा
जोधपुर,पश्चिमी विक्षोभ ने प्रदेश में बढ़ाई सर्दी।पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेशभर में रविवार को हुई बारिश ओलों की बरसात ने सर्दी की चमक को बढ़ा दिया है।अब तक तो गुलाबी ठंड का असर बना हुआ था,मगर रविवार को हुई बारिश ने सर्दी ने इजाफा कर दिया है। मारवाड़ के जोधपुर,जैसलमेर,बाड़मेर,जालोर सिरोही और पाली में भी बारिश होने से सर्दी की रंगत बढ़ गई है। सूर्यनगरी में सुबह से ही सूर्यदेव दर्शन नहीं करा पाए। हालांकि कुछ देर के लिए सूर्यदेव बादलों की ओट से झांके मगर फिर बादलों की ओट में छिप गए।
यह भी पढ़ें – कार के सामने से आकर अज्ञात वाहन ने मारा कट,कार पलटने से एक की मौत,तीन जख्मी
सर्दी बढऩे के साथ ही लोगों की दिनचर्या एकाएक बदल गई। जल्दी बिस्तर छोडऩे वालों को आज सुबह कब हुई पता ही नहीं चल पाया। जब तक नींद से जागते तब तक दिन भी चढ़ा नजर आया और आसमां बादलों मेें घिरा देखा गया। सुबह कुछेक स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। सर्दी के बढऩे से लोगों की दिनचर्या के साथ खानपान में भी बदलाव ला दिया है। सर्दी के मेवे मूंगफली,गजक,रेवड़ी और दूध फिणियों की डिमाण्ड भी बढ़ गई।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

