Doordrishti News Logo

पश्चिमी विक्षोभ सोमवार से फिर सक्रिय, शहर में छाने लगे बादल

जोधपुर, प्रदेश में एक बार फिर से सर्दी लौटने के आसार बने हैं। 7 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। जो 10 मार्च तक बना रह सकता है। जिसके चलते बादल बारिश का दौर फिर से बन सकता है। मौसम विभाग ने भी 7 से 10 मार्च तक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के आसार जताए हैं। इधर रविवार को मारवाड़ में मौसम परिवर्तन का असर देखा गया। सुबह से ही बादल का झुरमुट देखा गया।

सूर्यदेव बादलों की ओट में लुकाछिपी करते देखे गए। दोपहर में बीच-बीच में तीक्ष्ण धूप खिलीं। मगर गर्मी का असर कम देखा गया। बादलों के छाने से गर्मी का असर कम होने से पारा भी गिरता दिखा। सुबह का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक बना रहा। दोपहर में यह 28 डिग्री तक पहुंचा। हालांकि रात का तापमान कुछेक स्थानों पर 30 डिग्री को पार कर गया। जोधपुर शहर में सुबह से ही बादलों की आवाजाही बनी हुई थी। जिसके चलते गर्मी का अहसास कम महसूस हुआ। बार-बार बन रहे पश्चिमी विक्षोभ और बादल बारिश से किसानों की चिंता भी बढऩे लगी है। रबी फसल कटाई का समय नजदीक आता जा रहा है, ऐसे में बारिश से फसलों का नुकसान पहुंचने की आशंका बनी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026