Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के मंडोर थाना इलाके में एक अकैडमी के स्विमिंग पुल में हुए हादसे में एक जने की मौत हो गई। हादसे के बाद 34 साल के जितेंद्र सिंह को निजी अस्पताल ले जाया गया उसके बाद उन्हें एमडीएम रेफर किया गया लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मंडोर थाना अधिकारी सुरेश सोनी ने बताया कि थाना इलाके के रामसागर में रहने वाले 34 वर्षीय जितेंद्र सिंह पुत्र शैतान सिंह की स्विमिंग पूल में गिरने से अचानक मौत हो गई। मृतक जितेंद्र सिंह के घर के पास रिपब्लिक नाम की एक एकेडमी है। जहां वह सोमवार शाम को अपने 7 वर्षीय बेटे व 9 वर्षीय भांजे को स्विमिंग करवाने ले गए। जहां दोनों बच्चे और जितेंद्र सिंह स्विमिंग कर ही रहे थे कि अचानक जितेंद्र सिंह पानी में ही रह गए।

एकेडमी को लीज पर चलाने वाले सरवन भाटी सहित अन्य तुरंत पहुंचे और उन्हें निजी अस्पताल लेकर गए वहां से डॉक्टरों ने एमडीएम रेफर कर दिया लेकिन वहां उनकी मौत हो गई। एकेडमी चलाने वाले सरवन भाटी ने पुलिस को बताया कि दरअसल एकेडमी में निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में उन्होंने इनकार किया था लेकिन जितेंद्र सिंह ने कहा कि बच्चों के लिए स्विमिंग करने दीजिए जिस पर 500 रुपए भी जितेंद्र सिंह ने जमा करवाए।

सिर के बल गिरने से हुई मौत

स्विमिंग पुल में ढाई से 3 फीट ही पानी था। दोनों बच्चे और जितेंद्र सिंह स्विमिंग करने लगे। ऐसे में जितेंद्र सिंह ने पानी में छलांग लगाई तो सिर के बल गिर गए जिससे वह घायल हो गए और अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस घटना में जांच कर रही है।

>>> बारात निकलने से कुछ घंटे पहले दूल्हे ने लगाया फंदा

 

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026