जोधपुर, कोविड के बढ़ते संक्रमण के बीच आज फिर वीकेंड कर्फ्यू लॉक डाउन लगाया गया है। शुक्रवार की शाम छह बजे से शुरू यह वीकेंड कर्फ्यू सोमवार की सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा। इसमें आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है। अन्य प्रकार के आवागमन पूर्णयतया प्रतिबंधित रहेगा।

पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात राजेश कुमार मीना ने बताया कि कोविड की पालना में राज्य सरकार द्वारा आदेशों की पालना में शुक्रवार की सायं छह बजे से दो दिन का वीकेंड कर्फ्यू लॉक डाउन लगाया गया है। इसमें आवश्यक सेवाओं को पूर्व की भांति छूट रहेगी मगर अन्य निजी वाहनों के आवागमन पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। किराणा सामान की खरीद फरोख्त के लिए पूर्व की तरह दुकानें सुबह छह से 11 बजे तक संचालित हो सकेगी।

मेडिकल की दुकानों का संचालन जारी रहेगा। दूध डेयरी की दुकान से सुबह छह से 11 बजे और शाम पांच से सात बजे तक प्रतिदिन चालू रहेगी। विवाह समारोह में पूर्व की तरह 50 लोगों की उपस्थिति रह सकेगी। विवाह कार्यक्रम भी तीन घंटे में करवाया जा सकेगा। विवाह आयोजन के लिए प्रशासन से अनुमति अनिवार्य होगी। अन्यथा कोविड नियमों के तहत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।